
x
लखनऊ: मशहूर फिल्म निर्माता और मीडिया उद्यमी चेरुकुरी रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मृत्यु के बाद पूरे भारतीय फिल्म जगत और राजनीतिक क्षेत्र में लोग अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामोजी के निधन पर शोक जाहिर किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सीएम योगी ने मीडिया और फिल्म उद्योग में उनके योगदान को अभूतपूर्व और अतुलनीय करार दिया है। सोशल मीडिया मंच एक्स हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा, "रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव जी के निधन से दुखी हूं। मीडिया और फिल्म उद्योग में उनके योगदान और रामोजी समूह के माध्यम से उनकी विरासत ने एक अमिट छाप छोड़ी है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें इस बड़े नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।"
उल्लेखनीय है कि रामोजी ग्रुप के फाउंडर, मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और रामोजी फिल्म सिटी के मालिक रामोजी राव ने शनिवार की सुबह आखिरी सांस ली। रामोजी राव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और 5 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
उन्होंने रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन हॉटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु अखबार भी आता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





