अन्य
सीएम योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई
jantaserishta.com
1 July 2024 11:01 AM IST

x
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सपा प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।"
अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर सपा की तरफ से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पार्टी 1 से 7 जुलाई तक राज्य के प्रत्येक गांव में ‘पीडीए’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। गत लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर उसने जीत दर्ज की है। इस जीत ने 'इंडिया' गठबंधन में सपा का कद बढ़ाया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में 1 जुलाई 1973 को हुआ था। उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एक बड़े राजनेता थे। वह केंद्र सरकार में भी अहम पदों पर रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





