अन्य

गुरु पूर्णिमा की सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

jantaserishta.com
21 July 2024 9:22 AM IST
गुरु पूर्णिमा की सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
x
गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षापीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से सभी के लिए सुख-शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की।
सीएम ने विधिवत पूजन अर्चन कर नाथपंथ के गुरुजनों के प्रति श्रद्धा भी व्यक्त की। सभी आनुष्ठानिक कार्यक्रमों को सम्पन्न करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर अपने शिष्यों को आशीष देंगे।
परम्परा अनुसार मंदिर में गुरु पूजन का सिलसिला तड़के से ही शुरू हो गया। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सुबह सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा की। इसके साथ ही नाथपंथ के सभी योगियों की समाधि स्थल और देवी देवताओं के मंदिर में विशेष पूजन का कार्यक्रम भी प्रारंभ हो गया।
पूजा के अंत में सामूहिक आरती होगी फिर गुरु पूजन के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर अपने शिष्यों के बीच होंगे। बारी-बारी से शिष्य, गोरक्षपीठाधीश्वर तक पहुंच, उन्हें तिलक लगाकर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।
इससे पहले पावन दिन पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा है, प्रदेश वासियों को 'गुरु पूर्णिमा' के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरु कृपा शिष्य की सभी प्रकार के विघ्नों से रक्षा करती है। शरणागत शिष्य के दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों को दूर कर उसे सद्गति प्रदान करती है। सभी गुरुजनों का सादर अभिनंदन एवं उन्हें नमन!
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story