अन्य

वाम मोर्चे के खराब प्रदर्शन पर सीएम विजयन ने कहा, आत्म निरीक्षण करेंगे

jantaserishta.com
5 Jun 2024 5:05 PM IST
वाम मोर्चे के खराब प्रदर्शन पर सीएम विजयन ने कहा, आत्म निरीक्षण करेंगे
x
तिरुवनंतपुरम: लोकसभा चुनाव में वाम मोर्चे के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि इसका मंथन किया जाएगा।
सीएम विजयन ने एक बयान में कहा, "2019 में भी हमें इसी तरह का जनादेश मिला था। हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और हम आत्म मंथन करेंगे और जरूरी सुधार करेंगे, शासन में गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। हम लोगों के बीच जाकर उन्हें यह बताएंगे कि सरकार को कैसे बदनाम किया जा रहा है।"
लोकसभा चुनाव में वाम मोर्चे का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उसे सिर्फ एक सीट मिली जबकि कांग्रेस नीत यूडीएफ 18 सीटों पर विजयी रहा।
भाजपा ने एक सीट पर जीत के साथ पहली बार राज्य में अपना खाता खोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने कन्नूर लोकसभा सीट पर बड़ी जीत के साथ अपनी सांसदी बरकरार रखी। उनकी जीत का अंतर बढ़कर एक लाख के पार हो गया।
उन्होंने सवाल किया, "आत्म चिंतन के लिए बचा ही क्या है?" सीएम विजयन और सुधाकरन दोनों कन्नूर से ताल्लुक रखते हैं। कॉलेज के दिनों से ही दोनों की प्रतिद्वंद्विता चली आ रही है।
सीएम विजयन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन ने कहा कि त्रिशूर में भाजपा की जीत मुख्यमंत्री और भाजपा के बीच गुप्त समझौते का नतीजा है।
सतीशन ने कहा, "विजयन पूरे चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर रहे, लेकिन भाजपा या उसके नेताओं के खिलाफ उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। हम कुछ समय से भाजपा और विजयन के बीच गुप्त समझौता होने की जो बात कह रहे थे, त्रिशूर के नतीजों से अब वह सच साबित हो गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story