अन्य

केजरीवाल बनने की कोशिश नहीं करें सीएम सिद्धारमैया : शाहनवाज हुसैन

jantaserishta.com
26 Sept 2024 8:29 AM IST
केजरीवाल बनने की कोशिश नहीं करें सीएम सिद्धारमैया : शाहनवाज हुसैन
x
नई दिल्ली: यूपी सरकार ने खानपान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट या गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आदेश दिया है। यूपी सरकार के आदेश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यूपी में किसी को भी बदमाशी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। शाहनवाज ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर भी निशाना साधा।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यूपी में कुछ घटना हुई, जिसमें खाने-पीने के सामान को लेकर शिकायत सामने आई। इसी के संबंध में यह व्यवस्था योगी सरकार ने की है। उन्होंने नेम प्लेट और सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया है। यूपी में किसी को भी बदमाशी की इजाजत नहीं दी जा सकती।"
उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के संबंध में कहा, "सिद्धारमैया कुछ भी बोलें, लेकिन वह कब तक खैर मनाएंगे, उनकी विदाई होना तय है। वह केजरीवाल बनने की कोशिश नहीं करें, सबको पता है कि मुडा स्कैम हुआ है और इस घोटाले में तीन हजार करोड़ का घपला किया गया है। सीएम सिद्धारमैया इस घोटाले में शामिल हैं, इसलिए कोर्ट ने संज्ञान लिया और उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो तुरंत उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।"
शाहनवाज हुसैन ने कहा, "नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस में समझौता हो गया है, लेकिन लगता है कि दोनों के बीच बातचीत भी नहीं हो रही है। इससे साफ है कि जम्मू-कश्मीर में गठबंधन को करारी हार मिलने वाली है। यह कैसा गठबंधन है कि उन्हें मीडिया के माध्यम से बातचीत करनी पड़ रही है। इस बार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दौरान लोग बड़ी तादाद में वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। आपने पहले देखा होगा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस से सिर्फ सात या आठ प्रतिशत वोट मिलने के बाद भी यहां सरकार बनाई है। लेकिन, अब जनता लोकतंत्र के हित में मतदान कर रही है।"
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ किए जाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की तारीफ है। हमारे पीएम पूरे विश्व में भारत का डंका बजा रहे हैं।
एशिया पावर इंडेक्स की रिपोर्ट में भारत के तीसरे स्थान पर आने पर शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत एक बढ़ती हुई इकोनॉमी है। हम पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनने वाले हैं और एशिया के इंडेक्स में हम तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इससे साथ जाहिर है कि भारत बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है और प्रगति कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story