अन्य

सीएम नीतीश कुमार भविष्यवक्ता हैं : जीतन राम मांझी

jantaserishta.com
29 Oct 2024 8:04 AM IST
सीएम नीतीश कुमार भविष्यवक्ता हैं : जीतन राम मांझी
x
पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी दिल्ली से पटना पहुंचे। उन्होंने सोमवार को हुई एनडीए की बैठक को लेकर कहा कि 2025 में लगभग इसी समय बिहार में विधानसभा का चुनाव होगा। ऐसे में तत्काल तैयारी करना मुश्किल है, इसलिए हमने अभी से तैयारियों का सिलसिला तेज कर दिया है।
जीतन राम मांझी ने कहा, “हमारे नीतीश कुमार भविष्यवक्ता हैं। उन्होंने संभावित परिस्थिति को देखते हुए पहले से ही कमर कस ली है। उन्होंने सब लोगों को सावधान कर दिया है। इसीलिए, हम एनडीए गठबंधन के सभी लोगों को बुलाकर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। हम लोग को क्या करना है, इसलिए संगठनात्मक दृष्टिकोण से बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। उपचुनाव तो है ही, लेकिन विधानसभा के चुनाव की तैयारी के लिए अभी से ही सब लोग लग जाएंगे।”
वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा पप्पू यादव को धमकी मिलने पर मांझी ने कहा, "पप्पू यादव की बात हमने सुनी है। अब आशंकाएं तो हैं, जब लॉरेंस बिश्नोई इस तरह का काम पहले कर चुका है। इस पर सरकार को देखना चाहिए कि क्या मामला है।"
महाराष्ट्र चुनाव में महा विकास अघाड़ी के बीच सीटों को लेकर मचे घमासान के बारे में मांझी ने कहा कि जब एक पलरे पर मेढ़क को रख दिया जाएगा, तो वो कभी नहीं रहेगा। उछल-कूद कर के भागेगा ही।
राजद में हिना शहाब और ओसामा शहाब के शामिल होने पर मांझी ने कहा कि मुझे आश्चर्य हुआ। जब शाहबुद्दीन की मृत्यु हुई थी, उस वक्त राजद के कोई लोग नहीं बोलते थे सिर्फ जीतन राम मांझी बोलता था । लेकिन, अब वे किस परिस्थिति में राजद में गए, यह समझ से परे है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story