अन्य
तीज के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं सीएम नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन, उठाया लुत्फ
jantaserishta.com
31 July 2024 8:40 AM IST

x
करनाल: तीज त्योहार का दौर शुरू हो चुका है। इसकी उमंग चौतरफा देखने को मिल रही है। आम से लेकर खास लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी भी अन्य महिलाओं के साथ तीज का आनंद लेतीं हुईं दिखीं। उनके चेहरे पर दिख रही मुस्कुराहट इस बात की बानगी थी कि वो अक्सर तीज त्योहारों का खुलकर आनंद लेती हैं।
करनाल में तीज के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी और पूर्व मेयर रेणु बाला पहुंचीं। वैसे तो हरियाणा में तीज सात अगस्त को है, लेकिन लोगों के चेहरे पर अभी से ही इसकी उमंग देखने को मिल रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी अपनी सखियों के साथ नाचती और गाती हुई दिखीं।
बता दें कि करनाल नरसी गांव में गणेश मंदिर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। सुमन सैनी ने इस त्योहार को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही साथ वो झूला झूलती व नाचती नजर आईं। तीज उत्तर भारत का त्योहार है, जिसे महिलाएं बड़ी धूमधाम और खुशी के साथ मनाती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





