अन्य
सीएम ममता ने मेडिकल छात्रा के साथ वारदात करने वाले को फांसी की सजा की मांग दोहराई
jantaserishta.com
16 Aug 2024 8:26 AM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा संग दुष्कर्म के बाद हुई हत्या मामले में कहा, “जहां तक मुझे पता है, मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम अभी भी इस विचार पर कायम हैं कि ऐसे में अपराधाें में मौत की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, मेरी और बंगाल के लोगों की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। यह एक गंभीर अपराध है, इसकी सजा मौत होनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश के डॉक्टरों को आक्रोशित करके रख दिया है। देशभर के डॉक्टर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अब इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। अब तक इस मामले के संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
उधर, इस मामले में आरोपी संजय रॉय की भी गिरफ्तारी हुई है। उस पर आरोप है कि उसने दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या कर दी। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपी संजय ने तीन शादी की थी। उसकी दो पत्नी उसे छोड़कर चली गई, जबकि एक का कैंसर की बीमारी की वजह से निधन हो गया। उसकी मां ने मीडिया को बताया कि संजय ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए अपना सारा पैसा पानी की तरह बहा दिया था, इसके बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





