अन्य

महाकुंभ भगदड़ पर राजनीति कर रही हैं सीएम ममता: सुवेंदु अधिकारी

jantaserishta.com
31 Jan 2025 8:35 AM IST
महाकुंभ भगदड़ पर राजनीति कर रही हैं सीएम ममता: सुवेंदु अधिकारी
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर कुंभ मेला में हुए हादसे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने भगदड़ को लेकर प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाए थे, जिस पर सुवेंदु अधिकारी ने टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति का नहीं है। इस समय सभी सनातनियों को एकजुट होकर पवित्र स्नान के लिए आना चाहिए, ममता बनर्जी की टिप्पणी उनकी ईर्ष्या के कारण थी।
सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को इस समय केंद्र सरकार का समर्थन करना चाहिए था, न कि राजनीतिक बयानबाजी में उलझना चाहिए। इस तरह की राजनीति से कुंभ मेला के श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
वहीं टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि कुंभ मेले में हादसा राज्य सरकार की पूरी तरह विफलता है। हादसे के बाद, हमारी मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि हम सदमे में हैं। लेकिन यह उस प्रबंधन की पूरी विफलता है। आप देखें, गंगासागर में मुख्यमंत्री ने खुद सही योजना बनाई थी और इन्फ्रास्ट्रक्चर की निगरानी की थी।
बता दें कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मेला क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। घटना को लेकर सरकार ने बताया कि संगम तट पर पहुंचने की कोशिश में श्रद्धालुओं द्वारा बैरिकेड्स को धक्का दिए जाने के कारण भगदड़ मची।
योगी सरकार ने भगदड़ के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story