अन्य

जमशेदपुर में एक्यूआई की खराब स्थिति पर सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, उपायुक्त को कार्रवाई का निर्देश

jantaserishta.com
31 Jan 2025 8:33 AM IST
जमशेदपुर में एक्यूआई की खराब स्थिति पर सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, उपायुक्त को कार्रवाई का निर्देश
x
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) की खराब स्थिति पर संज्ञान लेते हुए जिले के उपायुक्त को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर में खराब एक्यूआई के आंकड़ों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर किया था।
इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल नोटिस लेते हुए पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अपने पोस्ट में लिखा, ''आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि जमशेदपुर शहर के लोग कितनी प्रदूषित हवा के बीच सांस ले रहे हैं।''
उन्होंने हवा में प्रदूषण की बेहद खतरनाक स्थिति पर टाटा स्टील और टाटा ग्रुप का ध्यान आकृष्ट करते हुए इस बात पर चिंता जताई थी कि जागरूकता फैलाने के लिए कोई सार्वजनिक सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर केवल तापमान और नमी दिखाने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं, जबकि प्रदूषण के स्तर की जानकारी देने वाला कोई डिस्प्ले नहीं है।
झारखंड के कई प्रमुख शहरों में पिछले कुछ दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) चिंताजनक स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में एक्यूआई 174, धनबाद में 170 और रांची में 180 तक दर्ज किया गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से ज्यादा प्रदूषण वाले शहर के लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। लोगों से घर के बाहर मास्क का इस्तेमाल करने को कहा गया है। वहीं, ट्रैफिक में भी सचेत रहने की सलाह दी गई है।
इतना ही नहीं, घर के दरवाजे-खिड़की को ज्यादातर बंद रखने की सलाह दी गई है, ताकि घर के अंदर धूलकणों को आने से रोका जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story