अन्य
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन परिवार भ्रमण अभियान के तहत 15 परिवारों से मिलेंगे सीएम एकनाथ शिंदे
jantaserishta.com
10 Sept 2024 8:34 AM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार 10 सितंबर 2024 से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू करने जा रही है, जिसका नाम है "मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन कुटुंब बेहट अभियान।" इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों तक सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है, खासकर उन योजनाओं पर फोकस करना जो लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी हैं।
इस अभियान की शुरुआत खुद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे। वह इस अभियान के पहले दिन 15 परिवारों से मिलेंगे। इस दौरान वह सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। इस अभियान की घोषणा मुख्यमंत्री ने सोमवार को वर्षा आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की है।
शिवसेना ने एक सप्ताह के भीतर 1 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का संकल्प लिया है। इस अभियान के जरिए सरकार चाहती है कि राज्य के नागरिक उन योजनाओं से भली-भांति परिचित हों। इस अभियान के तहत सरकार की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत 17 अगस्त को चुकी है। महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के तहत राज्य की 1 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। इसके तहत महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपए दिए जाएंगे। योजना का मकसद खासकर आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देना है।
इस योजना के तहत महाराष्ट्र की 21 से 65 साल की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। महिलाओं के पास बैंक खाता होना चाहिए और सालाना पारिवारिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिन महिलाओं के बैंक खातों की जांच हो चुकी है उनके खाते में दो महीने के 3,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
सरकार ने इस योजना में पंजीकरण करने के लिए 'नारी शक्ति दूत' नाम ऐप लॉन्च की थी। जिसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के मोबाइल प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





