अन्य

सीएम एकनाथ शिंदे ने नवनिर्वाचित सांसदों के साथ किया लंच, दिल्ली जाने की तैयारी

jantaserishta.com
6 Jun 2024 4:16 PM IST
सीएम एकनाथ शिंदे ने नवनिर्वाचित सांसदों के साथ किया लंच, दिल्ली जाने की तैयारी
x
मुंबई: लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद एनडीए ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में एनडीए के तमाम सहयोगी दल की ओर से बैठकों का दौर जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी निवास वर्षा पर गुरुवार को शिवसेना के निर्वाचित सांसदों के लिए विशेष लंच और बैठक का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सभी सात सांसदों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनसे बातचीत की। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम सीएम एकनाथ शिंदे अपने चुने गए सभी सांसदों के साथ दिल्ली जायेंगे। ऐसी चर्चा है कि मोदी सरकार के तीसरे कैबिनेट में शिंदे गुट ने दो से तीन मंत्री पद की डिमांड की है।
सरकारी निवास वर्षा पर श्रीकांत शिंदे, नरेश म्हस्के, प्रतापराव जाधव, संदीपन भुमरे, दरिशशील माने, रवींद्र वायकर, श्रीरंग बारणे नवनिर्वाचित सांसद लंच के लिए पहुंचे। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से सात सीट पर उसने जीत का परचम लहराया। उधर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 9 पर सफलता मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story