अन्य

सीएम धामी ने बेटे के साथ खेला क्रिकेट, लगाए चौके-छक्के

jantaserishta.com
16 March 2025 8:23 AM IST
सीएम धामी ने बेटे के साथ खेला क्रिकेट, लगाए चौके-छक्के
x
देहरादून: क्रिकेट एक ऐसा खेल है। जिसे भारत में रहने वाला हर वर्ग का व्यक्ति पंसद करता है। कभी न कभी आपने भी क्रिकेट खेला होगा। बल्लेबाजी के दौरान खूब चौके-छक्के भी लगाए होंगे और जब बात गेंदबाजी की आई तो विकेट भी लिए होंगे। कुछ ऐसा ही नजारा देहरादून में भी देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हाथ में बल्ला थाम कर शानदार बल्लेबाजी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "व्यस्त दिनचर्या के बीच आज बेटे के साथ क्रिकेट खेला। अनुशासित लाइफस्टाइल और नियमित व्यायाम ही स्वस्थ जीवन का आधार है। हमें नई पीढ़ी को किसी न किसी खेल में रुचि रखने और नियमित रूप से खेलने के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।"
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 58 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट का कैप्‍शन दिया। टीम स्पिरिट और जीत के प्रति जुनून का खेल है क्रिकेट।
इस वीडियो में सीएम हाथ में गेंद थामे अपने बेटे को गेंदबाजी कर रहे थे। पिता के साथ क्रिकेट का आनंद लेते उनके बेटे ने शानदार शॉट्स भी लगाए। वहीं, जब बात बल्लेबाजी की आई तो मुख्यमंत्री ने एक से बढ़कर एक शॉट्स खेले। मुख्यमंत्री का क्रिकेट के प्रति प्रेम का अंदाजा आप इसी बात लगा सकते हैं कि वह प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ाते रहते हैं।
हाल ही में इंडियन क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच जीत चैंपियंन बनी। भारत की शानदार जीत पर पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत आप सभी के अथक परिश्रम, लगन और निष्ठा का परिणाम है। हमें आप पर गर्व है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story