अन्य

सीएम देवेंद्र फडणवीस की अन्ना हजारे से मुलाकात, सीएम को रालेगणसिद्धी आने का न्योता

jantaserishta.com
23 Dec 2024 8:23 AM IST
सीएम देवेंद्र फडणवीस की अन्ना हजारे से मुलाकात, सीएम को रालेगणसिद्धी आने का न्योता
x
अहिल्या नगर: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात की। दोनों के बीच यह मुलाकात महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में हुई। फडणवीस रविवार को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अहिल्या नगर के दौरे पर पहुंचे थे।
इस मुलाकात के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सीएम को रालेगणसिद्धी आने का भी न्योता दिया।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अहिल्यानगर में आज वरिष्ठ समाजसेवी, पद्म भूषण अन्ना हजारे से मुलाकात हुई। इस दौरान उनका आशीर्वाद लिया और उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी मौजूद थे।"
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यलाय ने एक्स अकाउंट पर दोनों के बीच की तस्वीरों को शेयर किया। उन्होंने लिखा, "वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी और उन्हें रालेगणसिद्धी आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजारे को बधाई के लिए धन्यवाद दिया।"
बता दें कि 15 दिसंबर को महायुति के 39 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें भाजपा के 19, शिवसेना शिंदे गुट के 11 और एनसीपी अजित पवार गुट के नौ मंत्री शामिल थे।
एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों के विभागों को आवंटित किया था। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सिफारिश के अनुसार, मंत्रियों को विभाग आवंटन को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह, ऊर्जा और कानून विभाग अपने पास रखा है। अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है।
इसके अलावा चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व, उदय सामंत को उद्योग, चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, गणेश नाइक को वन, पंकजा मुंडे को पर्यावरण, हसन मुश्रिफ को मेडिकल एजुकेशन, गुलाबराव पाटिल को पानी आपूर्ति, राधा कृष्ण विखे पाटिल को जलसंपदा, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा, अशोल विखे को आदिवासी विकास, प्रताप सरनाईक को परिवहन, धनंजय मुंडे को खाद्य आपूर्ति, अतुल सावे को ओबीसी विकास, संजय शिरसाट को सामाजिक न्याय और भरत गोगवाले को रोजगार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story