अन्य

मंडी के राजवन गांव में फटा बादल, एक की मौत, कई लापता

jantaserishta.com
1 Aug 2024 10:21 AM IST
मंडी के राजवन गांव में फटा बादल, एक की मौत, कई लापता
x
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित राजवन गांव में बुधवार देर रात बादल फट गया। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा 11 से अधिक लोग लापता हैं।
घटना द्रंग विधानसभा क्षेत्र के धम्चयाण पंचायत के राजवन गांव की है। बुधवार सुबह से ही मंडी में मूसलाधार बारिश हो रही थी। भारी बारिश के कारण बुधवार देर रात अचानक बादल फट गया और बाढ़ आ गई। इसकी चपेट में आने से कई घर बह गए। जिसमें एक की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। बादल फटने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बचाव टीम घटना स्थल के करीब पहुंच गई। हालांकि, प्रशासन का राजवन गांव के ग्रामीणों और पास के टिक्कन उप तहसील के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
पता चला है कि भारी बारिश के कारण राजवन गांव में मोबाइल सेवा भी ठप पड़ी हुई है। बाढ़ के कारण संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से कटा हुआ है।
इस बीच राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया है। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन भी धम्चयाण के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही प्रशासन ने बचाव अभियान के लिए भारतीय वायुसेना से मदद मांगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story