अन्य

महाराष्ट्र के वाशिम में 10वीं की छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

jantaserishta.com
7 March 2025 8:28 AM IST
महाराष्ट्र के वाशिम में 10वीं की छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
x
मुंबई: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के कारंजा तालुका में एक शिक्षक द्वारा दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
यह घटना कारंजा ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई। गत 3 मार्च को पिंप्री फॉरेस्ट क्षेत्र के एक स्कूल की दो छात्राएं 10वीं की परीक्षा देकर घर लौट रही थीं। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उन्हें शिक्षक गजानन बाजारे की कार से घर जाने के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि कार में दो अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। जब गाड़ी कामटवाडा गांव पहुंची, तो शिक्षक गजानन बाजारे ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। कार में मौजूद अन्य दो शिक्षकों ने बाजारे की इस हरकत का विरोध किया और छात्राओं को कार से उतारकर ऑटो से घर भेजा।
छात्राओं ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 5 मार्च को छात्राओं के परिजनों ने कारंजा ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षक गजानन बाजारे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी शिक्षक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story