अन्य

चित्रांगदा सिंह ने ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ को बताया ‘खूबसूरत सफर’

jantaserishta.com
4 Nov 2024 8:55 AM IST
चित्रांगदा सिंह ने ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ को बताया ‘खूबसूरत सफर’
x
मुंबई: अभिनेत्री चित्रांगदा ने आईएएनएस से बात की और ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के सेट पर बिताए पल याद किए। अभिनेत्री ने फिल्म को एक खूबसूरत सफर बताया।
अभिनेत्री हाल ही में ‘खेल खेल में’ एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ हमेशा खास रहेगी। यह एक खूबसूरत सफर था और मुझे लगता है कि इसने मुझे हमेशा के लिए काफी कुछ सिखा दिया। मुझे याद है कि हम किरदारों और फिल्म की हर बात को लेकर सेट पर लंबी चर्चा किया करते थे।"
'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' भारतीय इमरजेंसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 1970 के दशक के तीन युवाओं की कहानी बताती है। कहानी उस वक्त की है, जब भारत बड़े पैमाने पर सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों से गुजर रहा था। यह अलग-अलग विचारधारा वाले तीन किरदारों के इर्द गिर्द घूमती है।
अभिनेत्री ने फिल्म में निर्देशक सुधीर मिश्रा के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की और कहा कि अपने करियर के शुरुआती चरण में उनके साथ काम करने से उन्हें हर किरदार की गहराई का अंदाजा लगाने का मौका मिला।
उन्होंने आईएएनएस को बताया, “हमारी सोच को खूबसूरत मुकाम पर ले जाने के लिए कलाकारों और क्रू के साथ उनके सौहार्द ने टीम को ताकत दी, अपने करियर की शुरुआत में सुधीर के साथ काम करने ने मुझे अपने हर किरदार को गहराई से समझने की सलाहियत दी।
सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि इसने मुझमें कहानी कहने के प्रति प्रेम पैदा किया और मुझे ये बड़ी चीज सिखाई। मिश्रा के प्रभाव ने मुझे भूमिकाओं को बहुत अधिक गहराई और ईमानदारी के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story