
x
बीजिंग: पेइचिंग समय पर 1 जून की शाम को, फ्रेंच टेनिस ओपन के महिला एकल 1/8 फाइनल में, चीनी महिला टेनिस खिलाड़ी जेंग छिनवेन ने रूसी महिला खिलाड़ी ल्यूडमिला सैमसोनोवा को हराया और अपने करियर में पहली बार फ्रेंच टेनिस ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे जेंग छिनवेन ने टूर्नामेंट में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह 14 वर्षों में पहली बार है, जब किसी चीनी खिलाड़ी ने फ्रेंच टेनिस ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
प्रतियोगिता के बाद, जेंग छिनवेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि हर किसी का एक सपना होना चाहिए। अगर आपके पास कोई सपना है, तो उस दर्द से मत डरिए। जो कोई रत्न होगा, वह चमकेगा। उन्होंने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और अपने सपनों को साहसपूर्वक पूरा करने की शुभकामना भी दी।
फ्रेंच टेनिस ओपन के महिला एकल के अन्य 1/8 फाइनल प्रतियोगिता में, बेलारूसी टेनिस खिलाड़ी एलिना सबालेंका ने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को हराया। इसका मतलब है कि अगले क्वार्टर फाइनल में जेंग छिनवेन का सामना अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी एलिना सबालेंका से होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





