अन्य
चीनी टीम ने 'बैडमिंटन विश्व महासंघ' से कई वार्षिक पुरस्कार जीते
jantaserishta.com
11 Dec 2024 8:34 AM IST

x
बीजिंग: बैडमिंटन विश्व महासंघ ने सोमवार को दक्षिण चीन के हांग च्यो शहर में 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों की घोषणा की। चीनी बैडमिंटन टीम ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकल, मिश्रित युगल, पुरुष युगल और महिला युगल पुरस्कार जीते और सबसे बड़ी विजेता बन गई।
चीनी बैडमिंटन टीम के शी युछी ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकल खिलाड़ी, फेंग यानजे/हुआंग तुंगपिंग ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ मिश्रित युगल टीम, लियांग वेइकेंग/वांग चांग ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पुरुष युगल टीम और लियू शेंगशू/टैन निंग ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला युगल टीम का पुरस्कार जीता।
इसके साथ दक्षिण कोरिया की अहं से-यंग ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला एकल खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। इसके अलावा, वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला विकलांग बैडमिंटन खिलाड़ियों का पुरस्कार चीनी एथलीट ली फेंगमेई और लियू यूथोंग को दिया गया और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष विकलांग बैडमिंटन खिलाड़ियों का पुरस्कार चीन के छयू ज़िमो को दिया गया।
बैडमिंटन विश्व महासंघ ने पहले घोषणा की कि ओलंपिक चैंपियन और चीनी बैडमिंटन टीम के पूर्व सदस्य चेन लोंग और दक्षिण कोरियाई युगल स्टार ली योंग-डे को 2024 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





