अन्य

चीनी टीम ने यू-17 एशिया कप के अगले दौर में प्रवेश किया

jantaserishta.com
29 Oct 2024 8:41 AM IST
चीनी टीम ने यू-17 एशिया कप के अगले दौर में प्रवेश किया
x
बीजिंग: एशियाई फुटबाल फेडरेशन अंडर-17 एशिया कप-2025 के क्वालिफायर्स के सी ग्रुप के अंतिम दौर के मैच में चीनी टीम और दक्षिण कोरियाई टीम 2-2 से बराबरी पर रही। गोल अंतर से दक्षिण कोरिया ग्रुप में पहले स्थान पर रहा, जबकि चीन दूसरे स्थान पर रहा। दोनों टीमें अगले दौर में दाखिल हुईं।
क्वालिफायर्स में भाग लेने वाली टीमों ने 10 ग्रुपों में बंटकर प्रतिस्पर्द्धा की। हर ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीमें और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में से सबसे अच्छे रिकॉर्ड वाली पांच टीमें अगले दौर में प्रवेश करती हैं।
चीनी फुटबॉल संघ के अनुसार चीनी टीम सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली पांच टीमों में से एक बनी है। इस तरह चीनी टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। ध्यान रहे कि अंडर 17 एशिया कप अप्रैल 2025 में सऊदी अरब में आयोजित होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story