
x
बीजिंग: चीनी विज्ञान अकादमी के थ्येनचिन औद्योगिक जैव प्रौद्योगिकी संस्थान ने हाल ही में एंजाइम उत्प्रेरक तंत्र के विश्लेषण में बड़ी सफलता हासिल की। यह सफलता गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक पत्रिका 'नेचर' में प्रकाशित की गई।
बताया जाता है कि रिएक्टिव ऑक्सीजन सुपरऑक्साइड आयन औषधि अणुओं के संश्लेषण का उत्प्रेरक है। इससे कृत्रिम रूप से कुशल जैव उत्प्रेरकों का डिजाइन करने के लिए नया रास्ता खोला गया। बायो फार्मास्युटिकल्स, हरित रसायन और नवीन ऊर्जा विकास आदि क्षेत्रों में इसके प्रयोग की बड़ी निहित शक्ति है।
लंबे समय से रिएक्टिव ऑक्सीजन सुपरऑक्साइड आयन को 'स्वास्थ्य हत्यारा' कहा जाता है। कोशिका चयापचय में पैदा रिएक्टिव ऑक्सीजन कण मनमाने ढंग से डीएनए को काटते हैं और प्रोटीन को नष्ट करते हैं।
पुष्टि की गई है कि रिएक्टिव ऑक्सीजन सुपरऑक्साइड आयन कैंसर और बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों से भी घनिष्ठ रूप से संबंधित है, इसीलिए विश्वव्यापी वैज्ञानिक इसे साफ करने की 'ढाल' का अनुसंधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





