अन्य
उरुग्वे के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए चीनी प्रतिनिधि
jantaserishta.com
4 March 2025 8:40 AM IST

x
बीजिंग: उरुग्वे की सरकार के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्री हान जून ने उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में उरुग्वे के नए राष्ट्रपति यामांडु ओरसी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ओरसी ने अपने राष्ट्रपति भवन में हान जून से मुलाकात की।
हान जून ने ओरसी को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
हान जून ने कहा कि राजनयिक संबंध स्थापना के बाद से पिछले 37 वर्षों में चीन-उरुग्वे संबंधों का स्वस्थ और स्थिर विकास जारी रहा है। दोनों विभिन्न राजनीतिक प्रणालियों और आर्थिक आकारों वाले देशों के बीच आपसी सम्मान, सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व और व्यापक-जीत सहयोग का एक मॉडल बन गए हैं। चीन चीन-उरुग्वे संबंधों के विकास को बड़ा महत्व देता है और उरुग्वे के साथ मिलकर चीन-उरुग्वे संबंधों को नए स्तर पर ले जाने, दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ पहुंचाने, लैटिन अमेरिका यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में अधिक स्थिरता लाने और मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने को तैयार है।
ओरसी ने हान जून से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अपना अभिवादन और शुभकामनाएं देने को कहा तथा अपने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए विशेष दूत भेजने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। ओरसी के अनुसार पीढ़ी दर पीढ़ी उरुग्वे सरकारों ने चीन के साथ संबंधों के विकास को बहुत महत्व दिया है और समाज के सभी क्षेत्रों में इस पर उच्च स्तर की आम सहमति है। नई उरुग्वे सरकार चीन के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लगातार गहरा करने, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को लगातार मजबूत करने, बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार की संयुक्त रूप से रक्षा करने और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





