अन्य

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने टेलीकॉम कंपनियों का दौरा किया

jantaserishta.com
27 Feb 2025 8:51 AM IST
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने टेलीकॉम कंपनियों का दौरा किया
x
बीजिंग: चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने तकनीकी नवाचार और अनुसंधान को परखने के लिए चाइना टेलीकॉम, चाइना यूनिकॉम और चाइना मोबाइल से जुड़ी कंपनियों का दौरा किया।
ली छ्यांग ने सबसे पहले चाइना टेलीकॉम की थ्येनयी क्लाउड टेक्नोलॉजी कंपनी का दौरा किया, जहां उन्होंने थ्येनयी क्लाउड निर्माण और क्वांटम संचार विकास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है, इसलिए स्वतंत्र नवाचार को बढ़ावा देने, अनुसंधान को गति देने और नई तकनीकों के विकास पर जोर देने की जरूरत है।
उसके बाद, उन्होंने चाइना यूनिकॉम की डेटा इंटेलिजेंस कंपनी में औद्योगिक इंटरनेट, नेटवर्क सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्ट सुनी। ली छ्यांग ने कहा कि डिजिटल और वास्तविक अर्थव्यवस्था के गहरे एकीकरण को बढ़ावा देना चाहिए, नई तकनीकी संरचनाओं को मजबूत करना चाहिए और बिग डेटा और अत्याधुनिक तकनीकों का सही इस्तेमाल करना चाहिए।
उधर, चाइना मोबाइल के इनोवेशन सेंटर में उन्होंने 6जी तकनीक, कंप्यूटिंग पावर नेटवर्क और अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया। ली छ्यांग ने कहा कि 5जी तकनीक के व्यापक उपयोग के साथ ही 6जी अनुसंधान और मानक तय करने की प्रक्रिया में तेजी लानी होगी ताकि चीन अपनी तकनीकी बढ़त बनाए रख सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story