अन्य
चीनी राष्ट्रपति ने जापान के निर्वाचित प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को बधाई दी
jantaserishta.com
3 Oct 2024 8:57 AM IST

x
बीजिंग: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जापान के निर्वाचित प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को बधाई दी। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और जापान पड़ोसी देश हैं। यह दोनों देशों के मौलिक हितों में है कि वे शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, चिरस्थायी मित्रता, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग और आम विकास के मार्ग पर चलें।
उन्हें उम्मीद है कि जापान, चीन और जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों के सिद्धांतों और आम सहमतियों का पालन करेगा और दोनों देशों के बीच रणनीतिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को व्यापक रूप से बढ़ावा देगा ताकि एक रचनात्मक और स्थिर चीन-जापान संबंध बनाया जा सके, जो नए युग की आवश्यकताओं को पूरा करता हो।
वहीं, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने शिगेरू इशिबा को बधाई संदेश भेजकर कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों की राजनीतिक नींव को बनाए रखना चाहिए, मित्रता, आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करना चाहिए। दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





