अन्य
चीनी नेताओं ने नया साल मनाने वाले परंपरागत ऑपेरा गाला में भाग लिया
jantaserishta.com
1 Jan 2025 8:19 AM IST

x
बीजिंग: वर्ष 2025 नए साल का परंपरागत ऑपेरा गाला सोमवार की रात पेइचिंग के नेशलन सेंटर फॉर द परफॉमिंग आर्ट्स में आयोजित हुआ। शी चिनफिंग समेत चीनी नेताओं ने राजधानी के विभिन्न जगतों के लोगों के साथ प्रदर्शन देखा और नए साल की खुशियां मनाईं।
प्रदर्शन से पहले राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य नेताओं ने स्थल पर मौजूद ऑपेरा जगत के कलाकारों से हाथ मिलाए और एक-दूसरे का अभिवादन किया।
गाला में कई क्लासिकल ऑपेरा के चुनिंदा भागों का प्रदर्शन किया गया, जिससे श्रेष्ठ परंपरागत कला का आकर्षण दर्शाया गया। इसके साथ प्राचीन ऑपेरा से आधुनिक जीवन को प्रतिबिंबित करने वाले कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को दर्शकों की वाहवाही और जोशपूर्ण तालियां मिलीं। गाला में विभिन्न किस्मों के परंपरागत ऑपेरा और क्लासिकल ऑपेरा तथा नई रचनाओं के मिश्रण से चीनी ऑपेरा जगत के जीवंत दृश्य दिखाए गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





