अन्य
चीनी प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र की समिति के 69वें सम्मेलन में भाग लिया
jantaserishta.com
15 March 2025 8:31 AM IST

x
बीजिंग: हाल ही में महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र की समिति के 69वें सम्मेलन का उद्घाटन न्यूयॉर्क में हुआ। इस सम्मेलन पर पेइचिंग घोषणा पत्र और एक्शन कार्यक्रम के कार्यांवयन पर विचार-विमर्श किया गया। चीनी राज्य परिषद के महिला एवं बाल कार्य आयोग की उपाध्यक्ष हुआंग श्योवेइ ने चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ इसमें भाग लिया।
हुआंग श्योवेइ ने आम बहस, मंत्री स्तरीय गोलमेज बैठक समेत कई गतिविधियों पर भाषण दिया और संयुक्त राष्ट्र उपमहासचिव तथा यूएन महिला की कार्यकारी महानिदेशक सिमा सामी बहौस और अनेक देशों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की।
हुआंग श्योवेइ ने कहा कि पेइचिंग विश्व महिला महासभा की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अहम प्रस्ताव लागू करने के लिए चीन और यूएन वीमिन इस साल के उत्तरार्द्ध में वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे, जो इतिहास का सम्मान और संरक्षण है तथा भविष्य के प्रति जिम्मेदारी और पहल भी है। यह शिखर सम्मेलन विभिन्न देशों की एकता की मजबूती, पेइचिंग विश्व महिला महासभा की भावना के प्रसार, पेइचिंग घोषणा पत्र और एक्शन कार्यक्रम के कार्यांवयन में तेजी लाने और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए बड़ा महत्व रखता है।
विभिन्न पक्षों ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक लैंगिक असमानता प्रक्रिया चुनौती का सामना कर रही है। चीन के महिला कार्य में हासिल नई प्रगति लोगों को विश्वास और शक्ति दिलाती है। विश्वास है कि पेइचिंग में आयोजित होने वाला वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन फिर एक बार समानताएं एकत्र कर ठोस कार्रवाई को गति देगा और वैश्विक महिला कार्य में नई जान फूंकेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





