अन्य

चीनी रक्षा मंत्रालय ने चीनी सैन्य जहाज बेड़ों के अभ्यास पर ऑस्ट्रेलिया के आरोप का खंडन किया

jantaserishta.com
24 Feb 2025 8:38 AM IST
चीनी रक्षा मंत्रालय ने चीनी सैन्य जहाज बेड़ों के अभ्यास पर ऑस्ट्रेलिया के आरोप का खंडन किया
x
बीजिंग: रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल तीन चीनी सैन्य जहाजों ने ऑस्ट्रेलिया के पास समुद्र में अभ्यास किया। ऑस्ट्रेलिया ने चीनी पक्ष पर पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाया और ऑस्ट्रेलियाई वायु प्रबंधन संस्था ने एडवाइजरी जारी की और कुछ एयरलाइन कंपनियों ने उड़ान योजना बदली। इस पर संवाददाता के सवाल के जवाब में चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वु छ्येन ने 23 फरवरी को बताया कि ऑस्ट्रेलिया का संबंधित कथन तथ्यों से अनुरूप नहीं है।
प्रवक्ता ने कहा कि चीनी जहाजों के बेड़े ने जहां अभ्यास किया, वह ऑस्ट्रेलियाई समुद्री तट से काफी दूर है और बिल्कुल सार्वजनिक क्षेत्र है। इस दौरान चीनी पक्ष ने अभ्यास के पहले कई बार सुरक्षा ज्ञापन जारी करने के बाद समुद्र में जंगी जहाजों की गोलाबारी का अभ्यास आयोजित किया। चीनी पक्ष की कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कानून और परंपरा के अनुरूप है, जिससे हवाई उड़ानों पर प्रभाव नहीं पड़ता। ऑस्ट्रेलियाई पक्ष ने ऐसी स्थिति जानने के बावजूद चीन पर निराधार आरोप लगाया और जानबूझकर इसे भुनाया। हम इस पर बहुत हैरान हुए और असंतुष्ट हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि चीनी पक्ष की उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई पक्ष अधिक वस्तुगत रुख से दोनों देशों और दोनों सेनाओं के संबंधों को देखेगा और दोनों देशों तथा दोनों सेनाओं के संबंधों के स्थिर विकास के लिए कुछ ठोस काम करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story