अन्य

चीनी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सर्बिया का किया दौरा

jantaserishta.com
24 March 2025 8:32 AM IST
चीनी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सर्बिया का किया दौरा
x
बीजिंग: चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (सीसीपीआईटी) के नेतृत्व में चीनी उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 19 से 21 मार्च तक सर्बिया का दौरा किया। चीनी और सर्बियाई कंपनियों ने सीमा पार ई-कॉमर्स, कृषि उत्पाद व्यापार, सूचना प्रौद्योगिकी आदि पर विचारों का आदान-प्रदान किया और कई सहयोग इरादों पर पहुंचे।
इस के दौरान, सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने चीनी व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सीसीपीआईटी के अध्यक्ष रन होंगपिन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने स्थानीय सरकारी विभागों, व्यापार संघों और विश्व एक्सपो संस्थानों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया और चीन-सर्बिया आर्थिक और व्यापारिक सहयोग मंच में भाग लिया।
मंच में रन होंगपिन ने इस बात पर जोर दिया कि चीन सर्बिया के साथ मिलकर व्यापार और निवेश सहयोग का और विस्तार करना चाहता है, और मौजूदा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में नवीन सहयोग की खोज करना चाहता है। इसके साथ ही, चीन वर्ष 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल एक्सपो की मेजबानी में सर्बिया का सक्रिय रूप से समर्थन करने, और इस वर्ष जुलाई में चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित तीसरे चीनी अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो में सर्बियाई कंपनियों की भागीदारी का स्वागत करने को तैयार है।
दोनों पक्षों के आदान-प्रदान में, सर्बियाई पक्ष ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बढ़ रही है, चीन सर्बिया के विकास में स्थिरता ला सकता है और वह चीन के साथ मिलकर आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार है, ताकि दोनों पक्षों के लिए उभय जीत वाले विकास हासिल हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story