अन्य

चीनी वायु सेना का जे-35ए लड़ाकू विमान 'एयर शो चाइना' में पहली बार सार्वजनिक होगा

jantaserishta.com
6 Nov 2024 8:17 AM IST
चीनी वायु सेना का जे-35ए लड़ाकू विमान एयर शो चाइना में पहली बार सार्वजनिक होगा
x
बीजिंग: चीनी वायुसेना ने मंगलवार को एक न्यूज ब्रीफिंग कर बताया कि जे-35ए लड़ाकू विमान, एचक्यू-19 भूमि से आकाश की ओर मारक क्षमता वाली मिसाइल और नई किस्म वाले टोही व लड़ाकू ड्रोन 15वें एयर शो चाइना में पहली बार सार्वजनिक होंगे।
चीनी वायु सेना के प्रवक्ता श्ये फंग ने बताया कि योजनानुसार एयर शो 12 से 17 नवंबर तक दक्षिण चीन के चुहाई शहर में आयोजित होगा, जिसमें ऐरोबैटिक प्रदर्शन समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
परिचय के अनुसार जे-20 और जे-16 इस एयर शो में भी उड़ान भरेंगे और वाईवाई-20 ए आकाश में रिफ्यूलिंग का प्रदर्शन करेगा। कार्गो विमान वाई-20 भी दर्शकों के लिए खुलेगा।
ध्यान रहे 11 नवंबर चीनी वायु सेना की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story