अन्य

चीन के शून्य-टैरिफ उपायों से अफ्रीका के लिए विकास के अवसर पैदा होते हैं : अफ्रीकी विद्वान

jantaserishta.com
24 Feb 2026 8:36 AM IST
चीन के शून्य-टैरिफ उपायों से अफ्रीका के लिए विकास के अवसर पैदा होते हैं : अफ्रीकी विद्वान
x
चीन,China,
बीजिंग: चीन ने घोषणा की है कि वह इस वर्ष 1 मई से अपने सभी 53 अफ्रीकी देशों, जिनके साथ चीन के राजनयिक संबंध हैं, पर शून्य शुल्क लागू करेगा। इस कदम का अफ्रीकी देशों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। अफ्रीकी विद्वानों का कहना है कि शून्य शुल्क का यह उपाय अफ्रीका के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे विकास के नए अवसर पैदा होंगे।
उनके अनुसार इससे अफ्रीका के आर्थिक विकास को गति मिलेगी, साथ ही अफ्रीकी उत्पादों के लिए चीन में प्रवेश करना और वैश्विक विकास के लाभों में अधिक हिस्सेदारी हासिल करना आसान हो जाएगा। व्यापार संरक्षणवाद के बढ़ते माहौल में, चीन की ये कार्रवाई निस्संदेह यह दर्शाती है कि एक सच्चा बहुपक्षीय साझेदार कैसा होता है।
बताया जाता है कि संसाधन आधारित उत्पादों से लेकर कृषि निर्यात तक, इस शून्य-शुल्क पहल का व्यापक दायरा और महत्वपूर्ण प्रभाव है। कई अफ्रीकी देशों को लंबे समय से सीमित निर्यात बाजारों और वित्तपोषण संबंधी कठिनाइयों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है; शून्य-शुल्क उपाय को विकास के नए अवसर खोलने वाला माना जा रहा है।
जोहान्सबर्ग विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर पीटर बाउर ने कहा कि यह पहल बहुत महत्वपूर्ण है, जो दक्षिण अफ्रीका को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से सही मायने में लाभ उठाने का अवसर प्रदान करती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story