
x
बीजिंग: लेबनान की सहायता में चीन की मानवीय चिकित्सा सामग्री सोमवार को बेरूत रफ़ीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इस विमान ने चीन के शांगहाई से रवाना होकर 11 घंटों की उड़ान भरी।
बताया जाता है कि 3,601 बक्से की चिकित्सा सामग्री में एनेस्थीसिया मशीन, डिस्पोजेबल एंडोट्रैचियल ट्यूब, सर्जिकल गाउन और ऑक्सीजन मास्क आदि 65 प्रकारों की वस्तुएं शामिल हैं।
चिकित्सा सामग्री का वजन करीब 60 टन है। लेबनान स्थित चीनी राजदूत छ्येन मिनच्येन और लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री फ़िरास अबियाद ने हस्तांतरण के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर छ्येन मिनच्येन ने कहा कि लेबनान का मित्रवत साझेदार होने के नाते चीन दृढ़ता से प्रभुसत्ता, सुरक्षा और राष्ट्रीय मर्यादा की रक्षा में लेबनान का समर्थन करता है और आम लोगों के खिलाफ हमलों का कड़ा विरोध करता है।
वहीं, अबियाद ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि चीन लेबनान के साथ खड़ा हुआ है। कोविड-19 महामारी की रोकथाम और बेरूत बंदरगाह पर विस्फोट के बाद चीन ने लेबनान, विशेषकर लेबनान के सार्वजनिक चिकित्सा मंत्रालय को सहायता दी। इसका हम हार्दिक धन्यवाद करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





