अन्य

यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक कोशिश जारी रखेगा चीन : थंग फेइ

jantaserishta.com
26 Feb 2026 8:48 AM IST
यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक कोशिश जारी रखेगा चीन : थंग फेइ
x
बीजिंग: संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थायी मिशन के काउंसिलर थंग फेइ ने 24 फरवरी को आपात विशेष यूएन महासभा में यूक्रेन की चिरस्थायी शांति के समर्थन पर फैसले का मसौदा पारित होने के बाद व्याख्यान भाषण में कहा कि वर्तमान नाजुक वक्त में चीन की प्रतीक्षा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय संकट के राजनीतिक समाधान के लिए लाभकारी वातावरण तैयार करेगा।
उम्मीद है कि यूएन महासभा शांति पर सदस्य देशों की समानताएं एकत्र करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगी। चीन इस संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक कोशिश जारी रखेगा।
थंग फेइ ने कहा कि चीन अभी यूएन महासभा के फैसले मसौदे पर मतदान में अलग हुआ है। चीन का हमेशा का विचार है कि विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करना है, यूएन चार्टर के सिद्धांतों का पालन करना है। विभिन्न पक्षों की न्यायोजित सुरक्षा चिंताओं को महत्व देना है और संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लाभदायक सभी कोशिशों का समर्थन करना चाहिए।
थंग फेइ ने कहा कि समस्या का जड़ से समाधान करना चाहिए ताकि अधिक संतुलित, प्रभावी और सतत् यूरोपीय सुरक्षा ढांचा बन जाए।
ध्यान रहे यूएन महासभा ने उस दिन पक्ष में 107, विपक्ष में 7 और अनुपस्थिति में 51 मतों से यूक्रेन की चिरस्थायी शांति के समर्थन का फैसला पारित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story