अन्य

वुहान में 'चाइना वॉक' कार्यक्रम, राजनयिकों और मीडिया ने की भागीदारी

jantaserishta.com
9 May 2025 8:38 AM IST
वुहान में चाइना वॉक कार्यक्रम, राजनयिकों और मीडिया ने की भागीदारी
x
बीजिंग: चाइना मीडिया ग्रुप के अधीनस्थ सीजीटीएन और हुपेइ प्रांत के वुहान शहर के प्रचार विभाग ने संयुक्त रूप से 2025 'चाइना वॉक' संयुक्त साक्षात्कार कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वियतनाम, नेपाल, इंडोनेशिया, थाईलैंड, लाओस और तुर्की सहित छह देशों के राजनयिकों तथा 20 अंतरराष्ट्रीय मीडिया पत्रकारों को आमंत्रित किया गया।
शुभारंभ समारोह में वियतनाम के राजदूत फाम थान बिन्ह ने कहा, "चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का कहना है कि राष्ट्रों की मित्रता जनता के बीच संबंधों पर टिकी होती है। यह बात वियतनाम-चीन संबंधों में लोगों के आपसी आदान-प्रदान के महत्व को पूरी तरह दर्शाती है।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि निरंतर व्यक्तिगत संवाद और सहयोग से ही द्विपक्षीय रिश्तों को गहराई मिल सकती है।
नेपाल के राजदूत कृष्ण प्रसाद ओली ने चीन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, "बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय न्याय को मजबूती देने में चीन का योगदान अद्वितीय है। वैश्विक शासन में उसकी सक्रिय भागीदारी और आर्थिक उपलब्धियां पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं।"
तुर्की दूतावास के प्रेस काउंसलर अली युनल ने राष्ट्रपति शी की "मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय" की अवधारणा को समय की जरूरत बताया।
उन्होंने कहा, "यह विचार शांति, समृद्धि और टिकाऊ विकास की दिशा में मार्गदर्शक है।"
इंडोनेशियाई दूतावास के उप निदेशक पारुलियन सिलालाही ने वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, "आज दुनिया टैरिफ युद्ध, संकीर्ण आर्थिक नीतियों और भू-राजनीतिक टकराव के बीच फंसी है। ऐसे में विकासशील देशों को एकजुट होकर दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मजबूत करना चाहिए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story