अन्य

ईयू से आयातित ब्रांडी पर अस्थायी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाएगा चीन

jantaserishta.com
9 Oct 2024 8:50 AM IST
ईयू से आयातित ब्रांडी पर अस्थायी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाएगा चीन
x
बीजिंग: चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को यूरोपीय संघ से आयातित ब्रांडी (शराब) पर अस्थायी एंटी-डंपिंग कदम के बारे में ज्ञापन जारी किया। इसमें कहा गया है कि चीन के एंटी-डंपिंग नियमावली और संबंधित जांच के परिणाम के अनुसार चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने इस साल 29 अगस्त को नंबर 35 ज्ञापन जारी किया।
प्रारंभिक रूप से यह मान लिया गया है कि यूरोपीय संघ में उत्पादित होने वाली आयातित ब्रांडी पर डंपिंग मौजूद है। इससे चीन के संबंधित घरेलू ब्रांडी उद्योग पर काफी नुकसान होने की आशंका है। डंपिंग और वास्तविक क्षति के खतरे के बीच अहम संबंध हैं।
इसके लिए चीन के वाणिज्य मंत्रालय मार्जिन के रूप में अस्थायी एंटी-डंपिंग उपाय लागू करने का निर्णय लिया। 11 अक्टूबर 2024 से आयात संचालकों को जांच के अधीन उत्पादों का आयात करते समय ज्ञापन के अनुसार चीन के सीमा शुल्क विभागों को उचित मार्जिन देना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story