
x
बीजिंग: चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन दाम्बुदजे मनांगाग्वा का इंटरव्यू लिया।
राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने कहा कि चीन-अफ्रीका सहयोग मंच का शिखर सम्मेलन चीन और अफ्रीका के लिए चुनौतियों का सामना करने और उपलब्धियां साझा करने का मंच है। हम सब नागरिक जीवन सुधारना और सुंदर भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं। अफ्रीकी देशों के सामने मौजूद कुछ समस्याओं का निपटारा चीन में किया जा चुका है। इसलिये हमें सिर्फ चीन के अनुभव से सीखने की जरूरत है।
राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने 61 साल पहले चीन का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि पिछले 60 से अधिक की अवधि में चीन में तेज विकास हुआ। चीन ने आधुनिकीकरण और औद्योगीकरण को खूब बढ़ावा दिया।
राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने आगे कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात में उन्होंने ज़िम्बाब्वे के साथ सहयोग करने की बड़ी इच्छा जताई और जिम्बाब्वे के विकास का समर्थन किया। चीन जिम्बाब्वे का विश्वसनीय दोस्त है।
राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने कहा कि ज़िम्बाब्वे और चीन ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की। कूटनीतिक संबंध स्थापना के बाद दोनों पक्षों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। हम द्विपक्षीय संबंधों को लगातार बढ़ाएंगे और क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एक-दूसरे का समर्थन करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





