अन्य

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बड़ा विमान सी919 पूर्वोत्तर चीन पहुंचा

jantaserishta.com
31 March 2025 8:52 AM IST
चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बड़ा विमान सी919 पूर्वोत्तर चीन पहुंचा
x
बीजिंग: चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के न्यूज चैनल के लोगो के साथ चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बड़े विमान सी919 ने 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत के थाओश्येन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की।
बताया जाता है कि यह पूर्वोत्तर चीन के लिए चीन द्वारा स्वनिर्मित सी919 विमान की पहली उड़ान है। इसके साथ ही सी919 का शांगहाई के होंगछ्याओ से शनयांग के बीच उड़ान मार्ग का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया।
उड़ान संख्या एमयू 6339/6340 हर रोज एक चक्कर लगाएगी। आउटबाउंड उड़ान शांगहाई के होंगछ्याओ हवाई अड्डे से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर संचालित होगी है और 11 बजकर 40 मिनट पर शनयांग पहुंचती है। वहीं, वापसी की उड़ान शनयांग से दोपहर बाद 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और शांगहाई के होंगछ्याओ में 3 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।
विमान में फिल्म देखने और गेम खेलने जैसे विविध मनोरंजन अनुभव मिलते हैं। पहले मिशन का कार्यान्वयन करने वाले सी919 विमान का नंबर है बी-658ई। इसका केबिन लैन सेवा से सुसज्जित है, जो पूरी तरह से चीन द्वारा निर्मित है। केबिन की प्रत्येक सीट पर यह सुविधा मिलती है। उड़ान के दौरान यात्रियों को ज्यादा समृद्ध और लचीला मनोरंजन अनुभव मिल सकता है।
गौरतलब है कि 30 मार्च तक चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बड़े विमान सी919 का 10 शहरों को जोड़ते हुए 12 उड़ान मार्गों पर परिचालन किया जा रहा है। कुल मिलाकर सुरक्षित उड़ान समय 23,000 घंटे से अधिक है और यात्रियों ने 12 लाख 70 हजार बार इससे यात्रा की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story