अन्य

चीन: कच्चे तेल के उत्पादन में मिली बड़ी उपलब्धि

jantaserishta.com
23 Jun 2024 3:14 PM IST
चीन: कच्चे तेल के उत्पादन में मिली बड़ी उपलब्धि
x
बीजिंग: चीन राष्ट्रीय अपतटीय तेल निगम (सीएनओओसी) ने रविवार को घोषणा की कि चीन के सबसे बड़े अपतटीय स्व-संचालित तेल क्षेत्र सुइ चोंग 36-1 ऑयलफील्ड के कच्चे तेल का कुल उत्पादन 10 करोड़ टन से अधिक हो गया है, यह उपलब्धि चीन को पहली बार मिली है।
सुइ चोंगग 36-1 ऑयलफील्ड बोहाई खाड़ी के उत्तरी भाग में स्थित है। इसे 1993 में उत्पादन में लगाया गया था। इसका अधिकतम वार्षिक कच्चे तेल का उत्पादन 50 लाख टन से अधिक है, और इसका तेल भूवैज्ञानिक भंडार 30 करोड़ टन से अधिक है।
सुइ चोंग 36-1 ऑयलफील्ड में वर्तमान में 24 अपतटीय प्लेटफार्म, 545 तेल और पानी के कुएं हैं और दैनिक कच्चे तेल का उत्पादन 8,900 टन से अधिक है। यह बोहाई ऑयल फील्ड का मुख्य तेल क्षेत्र है, जो चीन का सबसे बड़ा कच्चे तेल उत्पादन का आधार है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story