अन्य
बच्चों को बाबरी मस्जिद गिराए जाने का सच पता होना चाहिए: ओवैसी
jantaserishta.com
18 Jun 2024 12:31 PM IST

x
हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि देश के बच्चों को पता होना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को "बेहद खराब आपराधिक कृत्य" कहा था।
हैदराबाद के सांसद ने एनसीईआरटी की किताबों में बाबरी मस्जिद की जगह "तीन गुंबदों वाला ढांचा" शब्दों के इस्तेमाल के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।
ओवैसी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एनसीईआरटी ने बाबरी मस्जिद की जगह 'तीन गुंबदों वाला ढांचा' इस्तेमाल करने का फैसला किया है। उसने अयोध्या पर फैसले को 'सर्वसम्मति' का उदाहरण बताने का भी फैसला किया है। देश के बच्चों को पता होना चाहिए कि उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को 'बेहद खराब आपराधिक कृत्य' बताया था।"
उन्होंने कहा, "बच्चों को पता होना चाहिए कि 1949 में कैसे एक मस्जिद का अपमान किया गया और 1992 में उसे गिरा दिया गया। उन्हें आपराधिक कृत्य का महिमामंडन करते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए।"
इससे पहले एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी द्वारा बाबरी मस्जिद और गुजरात दंगों के बारे में पाठ्य पुस्तकों में किये गये बदलावों का बचाव किये जाने के बारे में ओवैसी ने कहा था, "जो इतिहास से सबक नहीं सीखता उसका उसी इतिहास से दोबारा सामना होना तय है।"
दिनेश प्रसाद ने कहा कि दंगों के बारे में पढ़ाये जाने से हिंसक और अवसादग्रस्त नागरिक बनेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





