अन्य
मुख्यमंत्री योगी को अपना भी डीएनए कराना चाहिए चेक : अखिलेश यादव
jantaserishta.com
6 Dec 2024 8:13 AM IST

x
कानपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार डीएनए चेक कराने की बात करते हैं, उन्हें अपना भी डीएनए चेक कराना चाहिए।
उपचुनाव में सीसामऊ सीट पर जीत दर्ज करने के बाद पहली कानपुर आए सपा मुखिया ने पत्रकारों से बात करते हुए सीएम योगी द्वारा डीएनए चेक कराने की बात पर कहा कि वाे संत हैं, योगी हैं, भगवा वस्त्र धारण करते हैं, इसलिए उन्हें ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता। उन्हें ऐसी बातें नहीं करना चाहिए, अपनी गरिमा का खयाल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जन सरोकार के मुद्दों पर बोलना चाहिए। उन्हें जनता व प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उनका ध्यान इसकी ओर नहीं है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने कितनी साइंस पढ़ी है, जीव विज्ञान का कितना अध्ययन किया है, मुझे नहीं पता, लेकिन अगर वे बार-बार डीएनए चेक करने की बात करते हैं, तो उन्हें अपना और मेरा दोनें का डीएनए चेक कराना चाहिए। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें डीएनए चेक कराने की बात बंद कर देना चाहिए।
सपा मुखिया अखिलेश शादी समारोह में शामिल होने कानपुर आए थे। वह पूर्व सांसद राजा रामपाल के बेटे और बहू को आशीर्वाद देकर एमएलसी कल्लू यादव के यहां भी शादी समारोह में शामिल हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





