अन्य
मुख्यमंत्री सैनी को एक सेफ सीट भी नहीं मिल पा रही : अभय सिंह चौटाला
jantaserishta.com
16 Sept 2024 8:23 AM IST

x
सिरसा: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने रविवार को डबवाली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डबवाली से इनेलो उम्मीदवार आदित्य चौटाला के पक्ष में मतदान की अपील की और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि 10 साल तक प्रदेश पर राज करने वाली भारतीय जनता पार्टी के हालात अब यह हैं कि मुख्यमंत्री को एक सेफ सीट भी नहीं मिल पा रही है। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने जा रही है और पार्टी 20 सितंबर के बाद पूरे प्रदेश में प्रचार करेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में बसपा सुप्रीमो मायावती की भी पांच मीटिंग प्रदेश में रखी गई हैं।
अभय सिंह चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा ने एक-एक हल्के में 50-50 उम्मीदवार खड़े कर दिए, जहां लोगों के जमीन और घर बिकवाने का काम किया, अब जब उनको टिकट नहीं मिला, तो जब हुड्डा वोट मांगने जाएंगे, तो वे लोग हुड्डा के कपड़े उतारेंगे। वही, कांग्रेस और भाजपा द्वारा सरकार बनाने के दावे पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि दावों का क्या है, दावा तो दुष्यंत चौटाला भी सरकार बनाने का करेंगे, लेकिन सरकार तो बनाने वाले ही बनाएंगे।
डबवाली से इनेलो उम्मीदवार आदित्य चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बन रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो को प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आदित्य चौटाला ने कहा कि निश्चित तौर पर जो वट वृक्ष चौधरी देवीलाल ने लगाया है, अब उसके फल लगने का समय आ गया है और वह लोगों का भला करने का काम करेंगे।
डबवाली के पूर्व विधायक सीताराम ने भी प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आदित्य चौटाला लगातार लोगों के बीच रहे हैं और निश्चित तौर पर डबवाली से जीत हासिल करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





