अन्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों के सर्वे के दिए निर्देश

jantaserishta.com
30 July 2024 8:41 AM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों के सर्वे के दिए निर्देश
x
भोपाल: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित यूपीएससी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से छात्रों की मौत होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में चल रहे तमाम कोचिंग संस्थानों के सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित यूपीएससी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन युवाओं की असामयिक मृत्यु दुखद और दर्दनाक है। इस घटना के प्रकाश में मध्य प्रदेश के बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर के सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम के निर्देशों के परिपालन में बैठक के दौरान ही प्रदेश में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग के स्थानों में जलभराव होने पर जल निकासी की व्यवस्था देखने और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने बताया कि 16 नगर निगम कमिश्नर को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वह अपने कार्यक्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों और अन्य धर्मशालाओं और संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपें।
इंदौर और भोपाल भी एजुकेशन हब है। इन दोनों शहरों में कई कोचिंग संस्थान ऐसे हैं, जो बेसमेंट में चल रहे हैं। दिल्ली में हुए हादसे के बाद अब बेसमेंट में चलने वाले कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों के परिजन चिंतित हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story