अन्य
मुख्यमंत्री मोहन यादव 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
jantaserishta.com
7 Aug 2024 8:58 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के गोविंदपुरा स्थित बिजली कंपनी मुख्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सारंग, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह, महापौर मालती राय और बिजली कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। अभियान के तहत प्रदेश में बिजली कंपनियों के परिसर में एक लाख से अधिक पौधे लगाए गए।
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से भावनात्मक जुड़ाव है। आज हमने बरसात के मौसम में एक पेड़ लगाया और सभी से इस अभियान के तहत एक पेड़ लगाने का आग्रह किया। आज के समय में जिस तरह से जल स्तर नीचे जा रहा है, उसे संतुलित करने के लिए बड़ी संख्या में पेड़ लगाना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पूर्वजों द्वारा कहा गया है कि दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। इसके महत्व को समझें और जानें तथा फिर वृक्षारोपण कर धरती पर ऑक्सीजन और जल बचाने में भागीदार बनें।
पिछले दिनों पीएम मोदी ने "मन की बात" कार्यक्रम में पेड़ लगाने के लिए इंदौर के लोगों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे खुशी है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही स्वच्छता के लिए मशहूर इंदौर में एक बेहतरीन कार्यक्रम हुआ था। यहां एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के दौरान एक ही दिन में दो लाख से ज़्यादा पेड़ लगाए गए। आप भी अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाने की इस मुहिम से जरूर जुड़ें और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





