अन्य

ह‍िंदुओं की एकता से डरी हुई हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : अग्निमित्रा पॉल

jantaserishta.com
5 March 2025 8:27 AM IST
ह‍िंदुओं की एकता से डरी हुई हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : अग्निमित्रा पॉल
x
आसनसोल: भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले ह‍िंदू एकजुट हो रहे हैं। बांग्लादेश में ह‍िंदुओं के साथ जो अत्याचार हुआ, उसे देखते हुए यहां का हिंदू एकजुट हो रहा है। लेकिन, ह‍िंदुओं की एकजुटता से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों को दर्द हो रहा है उनसे बर्दाश्‍त नहीं हो रहा है कि ह‍िंदू एकजुट कैसे हो रहे हैं।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि कुंभ मेले में 65 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे। हिंदू एकजुट हो रहे हैं और ममता बनर्जी इस एकता से डरी हुई हैं।
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ करने पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि अबू आजमी ने औरंगजेब के बारे में जो कहा है वह अब अपने बयान से क्यों पलट रहे हैं। वह क्यों कह रहे है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों द्वारा भारतवासियों को गलत इतिहास पढ़ाया गया। अकबर, औरंगजेब के बारे में पढ़ाया गया। लेकिन, शिवाजी महाराज के बारे में नहीं पढ़ाया गया।
पॉल ने कहा, समाजवादी पार्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह की तुष्टिकरण की राजनीति करती है। बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान समाजवादी पार्टी ने कहा था कि कारसेवकों को गोली मार देनी चाहिए थी। अबू आजमी को अगर भारत में रहना है तो उन्हें सच बोलना होगा। औरंगजेब ने ह‍िंदुओं पर जो अत्याचार किया था, उसके बारे में बताइए। छत्रपति शिवाजी महाराज को जो छोटा दिखाने का प्रयास किया गया है, उसके लिए माफी मांगें। हम 140 करोड़ भारतवासी चाहे वह हिंदू हों या मुस्लिम, उनके बयान को बर्दाश्‍त नहीं करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story