अन्य

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 'जन औषधि केंद्र' पर सस्ती मिल रहीं दवाइयां, लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

jantaserishta.com
17 Feb 2025 8:48 AM IST
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जन औषधि केंद्र पर सस्ती मिल रहीं दवाइयां, लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
x
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल में 'प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र' शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। बाजारों में मिलने वाली महंगी दवाओं की तुलना में यहां पर सस्ती दरों पर दवाइयां मिल रही हैं। यहां से दवाइयां खरीद रहे लोगों ने पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। लोगों का मानना है कि इस केंद्र के खुलने से सस्ती दरों पर अच्छी दवाइयां मिल रही हैं।
'प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र' से सस्ती दरों पर दवाई खरीद रहे कुछ लोगों के साथ समाचार एजेंसी आईएएनएस ने बातचीत की।
लाभार्थी सुखबीर यादव ने बताया कि पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही यह योजना आम लोगों के लिए वरदान है। बाजार में दवाइयां काफी महंगी मिलती हैं। उन्होंने कहा, "मैं अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया था। मुझे इस केंद्र के बारे में जानकारी मिली। यहां पर सस्ती दरों पर दवाइयां मिली हैं। मैं पीएम मोदी का आभार जताना चाहता हूं।"
करण सिंह खरे ने केंद्र से बीपी और शुगर की दवाइयां खरीदी हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में तो काफी महंगी दरों पर दवाएं मिलती हैं, लेकिन यहां पर 53 रुपये में 10 गोलियां मिली हैं।
धर्मेंद्र राठौर ने कहा कि जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र के शुरू होने से काफी लाभ मिला है। मैं अक्सर यहां पर इलाज के लिए आता था। बाजार से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ती थीं। लेकिन, अब इस केंद्र से सस्ती दरों पर दवाइयां मिल रही हैं।
सुशीला प्रजापति ने कहा, "बाजार में महंगी दवाएं मिलती हैं। इसीलिए मैं जन औषधि केंद्र पर आई हूं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खोले गए इस केंद्र से सस्ती दरों पर दवाइयां मिली हैं। मैं पीएम मोदी के प्रति आभार जताना चाहती हूं।"
उल्लेखनीय है कि 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना' का मकसद प्रत्येक भारतीय को बाजार की तुलना में सस्ती दरों पर अच्छी दवाएं मुहैया कराना है। जन औषधि केंद्रों पर दवाओं की कीमतें बाजार से 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम हैं। देश भर में जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं, ताकि लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां प्राप्त हो सकें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story