अन्य
चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और निर्मला सीतारमण से की मुलाकात
jantaserishta.com
6 March 2025 8:26 AM IST

x
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। दोनों नेताओं से नायडू की यह मुलाकात देश की राजधानी नई दिल्ली में हुई।
राजनीतिक दृष्टिकोण से यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें राज्य और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
वहीं, तेलुगु देशम पार्टी की ओर से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो अलग-अलग पोस्ट कर दोनों मुलाकातों की जानकारी साझा की गई।
टीडीपी हैंडल से किए गए एक पोस्ट में अमित शाह के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।"
एक अन्य पोस्ट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। उन्होंने राज्य को मिलने वाली धनराशि और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।"
निर्मला सीतारमण कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, "निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ बातचीत की।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





