अन्य

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

jantaserishta.com
2 March 2025 8:38 AM IST
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया
x
कराची: चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन और हेनरिक क्लासेन ने हाफ सेंचुरी लगाते हुए 122 गेंदों पर 127 रनों की साझेदारी की। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर ग्रुप 'बी' में शीर्ष स्थान हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 38.2 ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई। 180 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए डुसेन ने 87 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए।
दूसरी ओर, क्लासेन ने 56 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 64 रन की तेज पारी खेलकर टीम की एक और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य 29.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका को अब यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि सेमीफाइनल में उनका सामना भारत से होगा या न्यूजीलैंड से।
इस बीच, इंग्लैंड की टीम अपने तीन मैचों हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। कप्तान के तौर पर जोस बटलर का आखिरी मैच भी निराशाजनक रहा।
इंग्लैंड की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ही उसने 10 रन लुटा दिए। जोफ्रा आर्चर ने मैच में कुल नौ वाइड दिए। लेकिन आर्चर ने तीसरे ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को 11 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। दूसरा विकेट 47 रन के स्कोर पर गिरा।
इसके बाद डुसेन और क्लासेन की मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी छाई रही। दोनों ने संयम से खेलने के साथ जब भी ढीली गेंद मिली, उस पर जमकर प्रहार किया।
क्लासेन ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंदों पर कुछ जबरदस्त शॉट्स खेलकर अपनी मंशा जाहिर कर दी। 23वें ओवर में उन्होंने 14 रन बटोरे। दूसरे एंड पर डुसेन ने आदिल राशिद को पहले चौका और फिर छक्का जड़कर 72 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
लक्ष्य के नजदीक पहुंचने पर डुसेन आक्रामक मूड में दिखाई दिए। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन की एक शानदार फुल टॉस को वाइड लॉन्ग-ऑन पर छक्का लगाया। इसके बाद, राशिद की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया।
डेविड मिलर ने लिविंगस्टोन की गेंद पर छक्का लगाकर शानदार अंदाज में टीम को जीत दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर:
इंग्लैंड 38.2 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट (जो रूट 37, जोफ्रा आर्चर 25; वियान मुल्डर 3-25, मार्को जानसन 3-39)
दक्षिण अफ्रीका 29.1 ओवर में 181/3 (रासी वैन डेर डुसेन 72 नाबाद, हेनरिक क्लासेन 64; जोफ्रा आर्चर 2-55, आदिल राशिद 1-37)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story