अन्य
सीजीटीएन सर्वे : 90 प्रतिशत से अधिक नेटिज़न्स ने अमेरिका की 'धमकाने की लत' के लिए आलोचना की
jantaserishta.com
14 May 2025 8:31 AM IST

x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन की सद्भावना की अनदेखी करने और चीन पर अनुचित रूप से 'फेंटेनाइल टैरिफ' लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना की। जिसने नशीली दवाओं के नियंत्रण के क्षेत्र में चीन और अमेरिका के बीच बातचीत और सहयोग को गंभीर रूप से प्रभावित किया और चीन के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया।
चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन द्वारा विश्व भर के नेटिजनों के लिए जारी एक सर्वेक्षण के मुताबिक 91.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि अमेरिका का यह कदम विशिष्ट राजनीतिक हेरफेर और टैरिफ धमकी है, जिसका उद्देश्य इस तथ्य को छुपाना है कि वह नशीली दवाओं के नियंत्रण में अक्षम है। 'फेंटेनाइल टैरिफ' ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया है और यह चिंताजनक है।
लिन च्येन ने कहा कि फेंटेनाइल अमेरिका की समस्या है, चीन की नहीं और इसकी जिम्मेदारी स्वयं अमेरिका पर है। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के आंकड़ों से पता चलता है कि 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 28 करोड़ अमेरिकियों में से औसतन 12 में से 1 अमेरिकी नशीली दवाओं का उपयोग करता है और विश्व स्तर पर उत्पादित लगभग 60 प्रतिशत दवाएं अमेरिका में आयात की जाती हैं।
सर्वेक्षण में, 91 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग अमेरिकी लोगों के जीवन और सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। 94.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि नशीली दवाओं का प्रसार अमेरिकी समाज में एक दीर्घकालिक बीमारी बन गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





