अन्य

केंद्र सरकार ने दिल्ली को कर दिया बर्बाद, लॉ एंड ऑर्डर के मामले में हुई फेल : सौरभ भारद्वाज

jantaserishta.com
21 Oct 2024 8:21 AM IST
केंद्र सरकार ने दिल्ली को कर दिया बर्बाद, लॉ एंड ऑर्डर के मामले में हुई फेल : सौरभ भारद्वाज
x
नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी स्थित एक स्कूल के बाहर बम ब्लास्ट की घटना पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रविवार को आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बर्बाद कर दिया है। दिल्ली के अंदर देश के सारे गैंग आज एक्टिव है। दिल्ली का आदमी जब घर से निकलता है तो उसे नहीं मालूम कि कहां उसे गैंगवॉर का सामना करना पड़ जाए या कहीं गोलियों की गूंज या फिर कहीं बम ब्लास्ट देखने को ना मिल जाए। अगर वे उससे बच जाता है तो ट्रैफिक जाम में फंस जाता है। ये सारे काम केंद्र सरकार के थे, चाहे वह लॉ एंड ऑर्डर हो या फिर ट्रैफिक का काम हो। मगर इन सभी कामों में केंद्र सरकार और उनके एलजी पूरी तरह से फेल हो गए हैं और गायब भी हैं।"
उन्होंने उपराज्यपाल के गायब होने पर सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने कहा, "दिल्ली के एलजी गायब हैं और इस बात को शुक्रवार से छिपाया जा रहा है कि वे कहां हैं। वे बीच में विदेश यात्रा पर भी गए थे, तब भी किसी को नहीं बताया गया कि एलजी विदेश यात्रा पर क्यों गए हैं। वे क्या लेकर आए? अब वे गोवा में क्यों है और क्या करने गए हैं, इस बात को क्यों छिपाया जा रहा है। जैसे ही शनिवार को जब 60 राउंड गोलियों चली तो उनको रात में ही फ्लाइट लेकर वापस आना चाहिए था और उन्हें वेलकम कॉलोनी जाना चाहिए था। आज जब रोहिणी में बम ब्लास्ट हुआ तो उन्हें वहां जाना चाहिए था, लेकिन वे गायब हैं।"
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल अपना कोई काम नहीं करना चाहते हैं। वे सिर्फ दूसरों के काम में टांग अड़ाना चाहते हैं। केंद्र सरकार को तुरंत एलजी को बर्खास्त करना चाहिए।
उन्होंने रोहिणी ब्लास्ट की घटना पर गृह मंत्रालय द्वारा रिपोर्ट मांगने पर कहा, "रिपोर्ट का खेल तो चलता रहेगा, इससे कुछ काम नहीं होता है। दिल्ली की कानून-व्यवस्था के अंदर कोई बेहतरी नहीं हो रही है, बल्कि ये बर्बाद होती जा रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story