अन्य

संविधान की मूल भावना की रक्षा करने में केंद्र सरकार असफल : कुणाल घोष

jantaserishta.com
27 Nov 2024 8:08 AM IST
संविधान की मूल भावना की रक्षा करने में केंद्र सरकार असफल : कुणाल घोष
x
कोलकाता: संविधान के भारतीय संसद में अंगीकार होने के 75 वर्ष पूरे होने पर पश्चिम बंगाल के विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय ने विधानसभा में एक बिल पेश किया। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने इस पर अपना व‍िचार व्‍यक्‍त क‍िया।
उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “ हमारी केंद्र की सरकार संविधान की मुख्य भावना को बनाए रखने में असफल रही है। यह बहुत जरूरी है कि देश में संविधान की असल भावना की रक्षा की जाए। यह लोकतंत्र की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।”
इससे पहले इस बिल का विरोध करते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा था, “संविधान दिवस पर जो प्रस्ताव (रेजोल्यूशन) हमारे स्पीकर ले आए, वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। स्पीकर ने अपने पद की गरिमा को समाप्त कर दिया है। मैं इस रेजोल्यूशन को लोकसभा स्पीकर, ओम बिरला, राज्यसभा के चेयरपर्सन और उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ को भेजूंगा। स्पीकर ने संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया है, जैसे सीबीआई, एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसियों पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह सब उस तरह से किया है जैसे कि यह राजनीतिक हमला हो।”
उन्होंने आगे कहा, “स्पीकर एक राजनीतिक व्यक्ति हो सकते हैं, लेकिन उनका पद पूरी तरह से निष्पक्ष और गैर-राजनीतिक होता है। उन्होंने उस पद की गरिमा को नष्ट कर दिया, जो एक स्पीकर के लिए जरूरी है।”
बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष के लाए इस बिल का टीएमसी नेताओं ने समर्थन करते हुए इसके फायदे गिनाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story