अन्य
सेलिना जेटली ने शेयर की ऑस्ट्रिया के 'डिर्नडल' पोशाक में तस्वीर, मजाकिया अंदाज में पूछा सवाल
jantaserishta.com
12 Jun 2025 11:44 AM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऑस्ट्रिया की पारंपरिक पोशाक डिर्नडल के प्रति अपने प्रेम की झलक दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक सवाल भी पूछा।
'नो एंट्री' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर डिर्नडल पोशाक पहने अपनी तस्वीर पोस्ट की और इसके सांस्कृतिक महत्व को बताया।
उन्होंने लिखा कि डिर्नडल ऑस्ट्रिया, खासकर अल्पाइन क्षेत्रों में महिलाओं की पारंपरिक पोशाक है। यह पोशाक ऑस्ट्रिया की संस्कृति का प्रतीक है और कई त्योहारों व स्थानीय मेलों में इसे पहना जाता है।
सेलिना ने डिर्नडल को इतिहास और सुंदरता का मिश्रण बताया। इसकी फिटेड बॉडी, लहराती स्कर्ट और आकर्षक एप्रन ऑस्ट्रियाई संस्कृति की गरिमा को दिखाती हैं। हालांकि, उन्होंने मजाक में कहा कि ऑस्ट्रिया में सितंबर से जून तक इतनी ठंड रहती है कि वे केवल जुलाई और अगस्त में ही इसे पहन पाती हैं और तब भी जैकेट साथ रखना पड़ता है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "डिर्नडल ऑस्ट्रिया में महिलाओं का एक पारंपरिक परिधान है, खासकर अल्पाइन क्षेत्रों में। इसकी जड़ें 19वीं सदी से हैं, जिसे मूल रूप से ग्रामीण महिलाएं पहनती थीं। आज, डिर्नडल को इतिहास और विरासत के एक खूबसूरत मिश्रण के रूप में देखा जाता है, जिसे ऑक्टोबर-फेस्ट और स्थानीय मेलों जैसे त्योहारों पर गर्व से पहना जाता है। अपनी फिटेड स्कर्ट और आकर्षक एप्रन के साथ, डिर्नडल ऑस्ट्रियाई संस्कृति और शालीनता को दिखाता है।"
अभिनेत्री ने आगे लिखा, "डिर्नडल! मुझे ऑस्ट्रिया से प्यार है, लेकिन क्या यह पोशाक थोड़ा गर्म हो सकता है? ऑस्ट्रिया में रहती हूं, जहां सितंबर से जून के अंत तक बहुत ठंड होती है, मैं व्यक्तिगत रूप से केवल जुलाई और अगस्त में ही हल्के डिर्नडल पहनने का आनंद ले पाती हूं... इसे एक गर्म जैकेट के साथ पहन पाती हूं।" सेलिना 2010 से अपने पति पीटर हाग और तीन बेटों के साथ ऑस्ट्रिया में रह रही हैं। वह अक्सर ऑस्ट्रिया की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नदी के किनारे ध्यान करती फोटो शेयर की थी। 43 की उम्र में भी फिट अभिनेत्री ने बताया कि नदी के पास ध्यान और प्राणायाम करना बेहद फायदेमंद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





